--- title: "zsh ऑटो-कम्पलीशन" description: "zsh ऑटो-कम्पलीशन के लिए कुछ वैकल्पिक कॉन्फ़िगरेशन।" headless: true --- Zsh के लिए kubectl कम्पलीशन स्क्रिप्ट `kubectl completion zsh` कमांड के साथ उत्पन्न की जा सकती है। आपके शेल में कम्पलीशन स्क्रिप्ट को सोर्स करने से kubectl ऑटो-कम्पलीशन सक्षम हो जाती है। अपने सभी शेल सत्रों में ऐसा करने के लिए, निम्नलिखित को अपनी `~/.zshrc` फ़ाइल में जोड़ें: ```zsh source <(kubectl completion zsh) ``` यदि आपके पास kubectl के लिए एक उपनाम है, तो आप उस उपनाम के साथ काम करने के लिए शेल कम्पलीशन को बढ़ा सकते हैं: ```zsh echo 'alias k=kubectl' >>~/.zshrc echo 'complete -F __start_kubectl k' >>~/.zshrc ``` अपने शेल को पुनः लोड करने के बाद, kubectl ऑटो-कम्पलीशन कार्य करना चाहिए। यदि आपको कोई त्रुटि मिलती है जैसे `complete:13: command not found: compdef`, तो अपनी `~/.zshrc` फ़ाइल की शुरुआत में निम्नलिखित जोड़ें: ```zsh autoload -Uz compinit compinit ```